CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव! रायपुर-बिलासपुर समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
CG Weather: सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा. सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
छत्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले एक हफ्ते की बात करें तो अलग-अलग शहरों में सामान्य तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा. सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
गरियाबंद में हुई सर्वाधिक बारिश
- पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के विभिन्न शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई.
- प्रदेश की सर्वाधिक बारिश गरियाबंद में 30 मिमी हुई. वहीं, सूरजपुर और सुकमा में 20-20 मिमी बारिश हुई.
- बस्तर के तोकापाल और जगदलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई.
राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहा
- प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां सोमवार (1 जून) को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- बड़े शहरों की बात करें तो रायपुर में 38.9 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री, पेंड्रा रोड में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36.1 डिग्री, जगदलपुर में 35.2 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा.
- छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर पेंड्रा रोड रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन लाएगी IPO, प्रदेश की पहली सरकारी कंपनी होगी, शेयर मार्केट से पूंजी जुटाने की तैयारी
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके साथ ही आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.
- राजधानी रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. धूलभरी आंधी चल सकती है.
- अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में भी कोई परिवर्तन नहीं दर्ज नहीं किया जाएगा.
- IMD के अनुसार बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.