CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये, शिक्षा मंत्री का ऐलान
सांकेतिक तस्वीर
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड को परीक्षा परिणाम आज घोषित हो गया है. बोर्ड परीक्षा में टाॅप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परीक्षा परिणाम के इस खास मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभाकानांए देते हुए सभी बोर्ड रिजल्ट के टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.
बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर देखे अपना रिजल्ट
10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी https://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर जाकर देख सकते हैं. छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया है, साथ ही सभी टॉपर्स बच्चों को दीन दयाल मेधावी याेजना के तहत सम्मानित किया जाएगा.
री-वैल्यूएशन के लिए 15 दिन का समय
बोर्ड परीक्षा में अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नंबर बढ़वाने के लिए नतीजे जारी होने के बाद 15 दिन का समय दिया जाएगा. इस अवधि में री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन करना होगा. अब पुन: मुल्यांकन में किसी भी छात्र-छात्राओं के नंबर कम नहीं हाेंगे. ऐसे में यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो छात्रों के पुराने अंकों को मान्यता दी जाएगी.
ये भी पढे़ं- CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक