Chhattisgarh: शादी की 42वीं सालगिरह मना रहे हैं पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पत्नी मुक्तेश्वरी को शायराना अंदाज में दी बधाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज 42वीं शादी की सालगिरह है.
Bhupesh baghel

भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज शादी की 42वीं सालगिरह है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर साल की तरह एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी देवी के साथ फोटो शेयर करते हुए शायराना अंदाज में सालगिरह की मुबारकबाद दी है. इसके बाद भूपेश बघेल के प्रशंसक लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

पूर्व सीएम का दिखा शायराना अंदाज

दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने अलग-अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. आज शादी की 42वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने एक बार फिर शायराना अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी देवी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “धड़कने लगे दिल के तारों की दुनिया…जो तुम मुस्कुरा दो, संवर जाये हम बेकरारों की दुनिया…जो तुम मुस्कुरा दो” शादी की सालगिरह मुबारक हो मुक्तेश्वरी.

लोगों ने दी बधाई

जब से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल एक्स और फेसबुक साइट पर फोटो अपलोड किए हैं, तब से ही उनके प्रशंसकों के बधाई और शुभकामनाएं संदेश आ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने कमेंट करके पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बधाई दी है. बता दें कि 3 फरवरी 1982 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शादी रायपुर में मुक्तेश्वरी बघेल के साथ हुई थी. उनकी आज 42वीं शादी की सालगिरह है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें