CG Weather: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के बाद गिरा तापमान, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather: पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. मौसम में इस बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
CG Weather Report Today

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

CG Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली में शुक्रवार (15 मई) को मौसम खुशनुमा हो गया. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई जगहों पर बिजली खंभे और पेड़ गिरने की घटना सामने आई. कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की खबर आई.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई.
  • मौसम में इस बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली.
  • छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • रायपुर के लालपुर में 41.5 डिग्री, बिलासपुर में 38.9 डिग्री, पेंड्रा रोड में 40.1 डिग्री, अंबिकापुर में 37.7 डिग्री, जगदलपुर में 38.6 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • जहां राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम तापमान भी यहीं दर्ज किया, जो 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: 19 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, समीक्षा बैठक को लेकर सीएम साय ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मौसम की दोहरी मार

  • मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
  • प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.
  • जशपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालौद, गरियाबंद, कांकेर, बीजापुर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है.
  • 4 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें