CG News: गणेश विसर्जन पर हिड़मा के गाने पर नाचने का आरोप, कांग्रेस नेता देवेश वैष्णव के खिलाफ BJYM ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CG News: गणेश विसर्जन के दौरान नक्सली हिड़मा के नाम पर बने गाने पर नाचने का मामला गरमा गया है. BJYM ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेता देवेश वैष्णव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.
BJYM leader

भाजयुमो नेता

CG News: राजनांदगांव में गणेश विसर्जन के दौरान नक्सली हिड़मा के नाम पर बने गाने पर नाचने का मामला गरमा गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की है.

गणेश विजर्सन में नक्सली हिड़मा के गाने पर डांस का आरोप

ज्ञापन में आरोप है कि 26 और 27 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव ने डीजे में कुख्यात राष्ट्र विरोधी नक्सलवादी हिड़मा का गाना बजवाकर उस गाने पर सार्वजनिक रूप से शहर के मुख्य स्थान पर नाचा.

घटना का वीडियो cg_prakhar नामक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया था. भाजयुमो ने इसे राष्ट्र विरोधी, राष्ट्र द्रोही माओवाद-आतंकवादी हिड़मा का महिमा मंडन और राष्ट्रद्रोही गतिविधि को बढ़ावा देना बताया है.

भाजयुमों ने लगाए आरोप

भाजयुमो का आरोप है कि देवेश वैष्णव द्वारा सार्वजनिक रूप से शहर के बीचोंबीच राष्ट्र विरोधी, राष्ट्र द्रोही नक्सली-आतंकवादी हिड़मा के गाने पर नाच कर उसका महिमा मंडन किया गया और राष्ट्रद्रोही गतिविधि को बढ़ावा दिया गया, जिससे शहर के रहवासियों और आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार यह स्पष्ट है कि देवेश वैष्णव ने अपराध की श्रेणी में आने वाला कृत्य किया है. BJYM ने समुचित धाराओं में प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव और थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी दी गई है, साथ ही एक पेन ड्राइव में घटना की फुटेज भी संलग्न की गई है.

ये भी पढे़ं- ‘हिडमा को लेकर नारे लगे, तो राहुल गांधी ने ट्वीट किया…’, अमित शाह के बाद CM साय ने भी कांग्रेस नेता को घेरा

ज़रूर पढ़ें