छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
CG News

दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत

योगेश राजपूत(बेमेतरा)

CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत

बेमेतरा जिले के राउरपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार परिवार के लोग खाना खाने के बाद बर्तन साफ कर रहे थे. इसी दौरान शशिकला खंडेलवाल घर के पास बनी कच्ची दीवार के पास बर्तन मांज रही थीं. उनके साथ दो मासूम बच्चियां भी मौजूद थी. तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों मलबे में दब गए. हादसे में 12 वर्षीय वंशिक कोशले और 10 वर्षीय राधिका कोशले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बच्चियों की बुआ सशिकला खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी.
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. वहीं इस हृदयविदारक घटना से ग्राम राउरपुर में मातम का माहौल है.

ज़रूर पढ़ें