Jain समाज के प्रतिष्ठित पिता-पुत्र और एक आरोपी गिरफ्तार… उधारी रकम के लिए शटर बंद कर बैट से पीटा…

राजनांदगांव. उधारी रकम वापस नहीं करने की बात को लेकर एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर घर का शटर बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. बसंतपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी भी जब्त की है.
delhi Crime News

राजनांदगांव. उधारी रकम वापस नहीं करने की बात को लेकर एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर घर का शटर बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. बसंतपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी भी जब्त की है.

 पुलिस के अनुसार ठेठवारपारा निवासी सन्नी पंसारी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने सदर बाजार निवासी दीपक जैन और सौरभ जैन से करीब तीन लाख रुपए उधार लिए थे. वह इस रकम की प्रतिमाह किश्त चुका रहा था. 18 सितंबर को सन्नी समदा अस्पताल से अपने घर लौट रहा था. दोपहर करीब 1.30 बजे दुर्गा चौक के पास सौरभ जैन, दीपक जैन और उनके एक साथी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले गए.

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद शटर बंद कर आरोपियों ने उधारी रकम वापस करने की मांग की. सन्नी ने तत्काल रकम नहीं होने की बात कही तो तीनों ने मिलकर लकड़ी के बैट और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

पीड़ित की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए सौरभ जैन (25), उसके पिता दीपक जैन (50) और करण साहू (30) को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी क्रमांक सीजी-08-एवाई-7009 जब्त की गई. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साहू, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा और महिला आरक्षक अनुपमा चन्द्रवंशी की भूमिका रही.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Surajpur: नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

ज़रूर पढ़ें