Durg में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आरोपी

Durg Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां, साधारण सी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बोलोरो मैक्स पिकअप गाड़ी से पुलिस ने 4 करोड़ नगद बरामद किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को काफी बड़ा माना जा रहा है. चूंकि, 4 […]
durg

दुर्ग

Durg Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां, साधारण सी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बोलोरो मैक्स पिकअप गाड़ी से पुलिस ने 4 करोड़ नगद बरामद किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को काफी बड़ा माना जा रहा है. चूंकि, 4 करोड़ बड़ी रकम है. पूरे मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी जा चुकी है.

Bemetara Local News: 44 संकुल शैक्षणिक समन्वयकों सहित उत्कृष्ट शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक , खुर्सीपार नेशनल हाइवे पर नॉर्मल वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही एक बोलेरो मैक्स पिकअप को रोका गया. तलाशी के वक्त पुलिस को कुछ अटपटा लगा. बारीकी से जांच करने पर पता चला कि, गाड़ी को विशेष रूप से मॉडिफाई कराया गया था और एक गुप्त चेंबर मिलाया गया था. इसी गुप्त चेंबर में बंडलों में आरोपियों ने 4 करोड़ कैश छिपाकर रखा था.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सूचना

इतनी बड़ी रकम को देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने तुरंत गाड़ी और कैश को जब्त कर लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है. अब डिपार्टमेंट कैश के सोर्स को लेकर जांच करेगी.

ज़रूर पढ़ें