दुर्ग: अच्छा मुनाफा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ने भरोसा जीतकर ऐंठ लिए 18 लाख रुपये

दुर्ग जिले से मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर आरोपी अच्छे मुनाफे का झांसा देकर करीब 18 लाख की ठगी को अंजाम दिया है.
Durg fraud case

आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले से मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर 18 लाख 63 हज़ार रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मीनल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

एएसपी शोजराज अग्रवाल ने दी जानकारी

दुर्ग एएसपी शोजराज अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, शिकायतकर्ता अक्षय राठौर कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं. एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात 35 वर्षीय मीनल चौहान से हुई. उन्होंने ने कहा कि मीनल ने रायपुर के वीआईपी चौक स्थित करेंसी टावर में फिनविज़न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की बात कही और निवेश पर शानदार मुनाफे का प्रलोभन दिया.

18 लाख 63 हजार से ज्यादा बकाया

इसके बाद दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच स्टाफ की सैलरी, ऑफिस किराया, मेंटेनेंस और विज्ञापन जैसे खर्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों के ज़रिए कुल 21 लाख 96 हज़ार रुपये से ज़्यादा की रकम ली गई. इसमें से सिर्फ़ करीब 3 लाख 33 हज़ार रुपये लौटाए गए, जबकि 18 लाख 63 हजार से ज्यादा बकाया रह गए.

आरोपी हुआ गिरफ्तार

शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) में मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार भी जप्त की है. आरोपी अब न्यायिक रिमांड पर है.उन्होंने ने अपील किया कि निवेश से पहले संस्था का पंजीयन ज़रूर जांचें. ठगी की आशंका हो तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें.

यह भी पढ़ें- Durg: महिला ने किया जवान का अपहरण, बंधक बनाकर की पिटाई, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

ज़रूर पढ़ें