दुर्ग में गुटखा माफिया पर GST की बड़ी कार्रवाई, 30 बोरा गुटखा और 2 मशीनें जब्त
गुटखा फैक्ट्री पर छापा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था. सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की 12 सदस्यों की टीम ने यहां पर पहुंचकर छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जख्त किया.
नियमों का पालन हो रहा था या नहीं…
इतना ही नहीं ये टीम अब ये भी जांच कर रही है कि गुटखा निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़े कारोबार में टैक्स संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. इसके अलावा गोदाम में रखे बाकी सामान और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं. हालांकि अभी तक अधिकारियों से जुड़ी कोई भी ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
अवैध गुटखा किया जा रहा था तैयार
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम का सूचना मिली थी कि कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री में अवैध रूप में से गुटखा तैयार किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर ही टीम रविवार को मौके पर पहुंची.
टीम द्वारा जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. हालांकि जब्त सामग्री की वास्तविक कीमत और उस पर लगने वाले टैक्स से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने
जब्त मशीनों को लेकर रायपुर पुहंची टीम
जानकारी के अनुसार, जिस गोदाम से गुटखा जब्त किया गया है, उसके मालिक का नाम सुरेश गुप्ता बताया जा रहा है. सेंट्रल GST की टीम गोदाम में मौजूद दस्तावेजों और बाकी सामग्री की भी जांच कर रही है. वहीं इस कार्रवाई के बाद सेंट्रल GST की टीम जब्त की गई मशीनों और गुटखे को अपने साथ लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई.