Durg: शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Durg: दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Durg

एएसपी मणिशंकर चंद्रा

Durg: दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि ग्राम फुंडा निवासी रूपेश कुमार वर्मा शराब खरीदने पाटन स्थित शराब दुकान गया था. वहां शराब पीने को लेकर उसकी बहस ग्राम चीचा निवासी विपिन चंद्राकर से हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गए. मारपीट के दौरान आरोपी विपिन चंद्राकर ने आपा खो दिया और रूपेश के पेट तथा गुप्तांग पर लात-घूंसों से कई गंभीर वार किए. अत्यधिक चोट लगने के कारण रूपेश वहीं जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

​रात में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में थोड़ा सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए, लेकिन रात करीब 9 बजे उसकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद पाटन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर के अंदरूनी हिस्सों और अंगों में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई.

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विपिन चंद्राकर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध पंजीकृत कर आगे की कानूनी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Dhamtari News: नशीली गोलियों का बड़ा कारोबार, दो सप्लायर गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें