Rajnandgaon: नवरात्रि में गौहत्या, हलाल कर बेचते थे गौ मांस, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon News: फुटेज में कुछ लोग रात में रोड पर बैठे मवेशियों को घर ले जाते दिखे. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गाय को हलाल कर काटा और मांस बेचा. दोनों सिरों को अंडरब्रिज और तालाब में फेंका था.
rajnandgaon

राजनंदगांव

Rajnandgaon: जिले के गौरी नगर में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गाय की हत्या कर गौ मांस बेचने वाले एक अपचारी बालक सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आरोपियों ने कबूल किया है कि वे हलाल कर गौ मांस बेचते थे और सिर को शीतला तालाब और अंडरब्रिज में फेंक देते थे.

हाल ही में मिला था कटा हुआ सिर

गौरी नगर निर्माणाधीन अंडरब्रिज में और 14 अक्टूबर को गौरी नगर शीतला तालाब में गाय का कटा हुआ सिर मिला था. नवरात्रि पक्ष होने से मामला गंभीर हो गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले.फुटेज में कुछ लोग रात में रोड पर बैठे मवेशियों को घर ले जाते दिखे. पहचान करने पर मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया

पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गाय को हलाल कर काटा और मांस बेचा. दोनों सिरों को अंडरब्रिज और तालाब में फेंका था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 नग सुत्ता, 1 नग संटी चाकू और स्कूटी क्रमांक सीजी 24 आर 6360 जप्त की है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा (39 साल), उसकी पत्नी अंजुम बेगम (35 साल), सलमान खान (19 साल), मोहम्मद साकिर खान (20 साल), मोईन गौरी (35 साल), आरिफ कुरैशी (39 साल), सलीम अख्तर (42 साल), सैय्यद नदीम (38 साल), मोहम्मद सिराज (46 साल) और मोहम्मद तौहिद रजा खान (28 साल) को गिरफ्तार किया है.

सभी आरोपी गौरी नगर, स्टेशनपारा, कसाईपारा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 299, 325, 238, 3(5) बीएनएस, 4, 6, 10 पशु क्रूरता अधिनियम और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. इस बड़ी कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र शाह, चौकी प्रभारी कैलाश मरई, साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही.

ज़रूर पढ़ें