दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 लड़िकयां और 2 ग्राहक गिरफ्तार; पुराने कस्टमर को ही मिलती थी एंट्री
दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.
Durg News: दुर्ग में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की. जिसमें पुलिस ने मौके से 3 लड़कियों, 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
नीचे आईसक्रीम की शॉप, ऊपर के कमरों में देह व्यापार
पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलाराम रेस्टोरेंट का है. यहां इंद्रा मार्केट में आईसक्रीम शॉप और लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. यहां रेस्टोरेंट में नीचे आईसक्रीम की दुकान थी और ऊपर के कमरों में देह व्यापार किया जा रहा था.
केवल फोन में सेव नंबर वाले ग्राहकों को मिलती थी एंट्री
स्थानीय लोगों से मिल रही शिकायत के बाद रविवार करीब दोपहर 3 बजे पुलिस की टीम 3 गाड़ियों में इंद्रा मार्केट पहुंची. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सीएसपी हर्षित मेहर ने नेतृत्व ने पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट को चारों तरफ से अचानक घेर लिया. फिर जब ऊपर के कमरों में जाकर चेकिंग की तो तीन लड़कियों के साथ 2 ग्राहक पकड़े गए. बताया जा रहा है कि जो पुराने ग्राहक थे, जिनके नंबर फोन में सेव थे, सिर्फ उन्हें ही एंट्री दी जाती थी. नए ग्राहकों को दूर रखा जाता था, जिससे कि पुलिस से बचा जा सके.
जानकारी के मुताबिक पुलिस लॉज संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिससे कि पता लगाया जा सके कि ये सेक्स रैकेट कबसे से चल रहा है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि पीटा एक्ट और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है. मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढे़ं: पत्थर और फट्टे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, सरगुजा में पत्नी के चरित्र पर करता था शक