छ्त्तीसगढ़ में घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं ये वॉटरफॉल, यहां जाने पर आएगी स्वर्ग वाली फीलिंग
Famous Waterfalls In Cg: छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है. जहां कई मनमोहक और मशहूर झरने हैं. गर्मियों के मौसम में जब तापमान बढ़ता है, तो लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इन झरनों की ओर उमड़ पड़ते हैं.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: May 03, 2026 01:36 PM IST
छत्तीसगढ़ राज्य न केवल अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है.
वहीं गर्मियों के मौसम में यहां के झरने पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होते. छत्तीसगढ़ के घने जंगलों के बीच बहते ये ठंडे झरने एक ताजगी भरा सुकून प्रदान करते हैं.
तामड़ा घूमर जलप्रपात (बस्तर) - अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और अछूती जगह की तलाश में हैं, तो तामड़ा घुमर आपके लिए एकदम सही चुनाव है. इसे छत्तीसगढ़ का 'मिनी कैनयॉन' भी कहा जाता है.
चित्रकूट जलप्रपात - चित्रकूट जलप्रपात के'भारत का नियाग्रा' कहा जाता है. यह छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा और सबसे शानदार जलप्रपात है. इसकी एक अनोखी विशेषता यह है कि मौसम के अनुसार इसका रंग बदलता रहता है.
देवधारा वॉटरफॉल (गरियाबंद) - गरियाबंद जिले में स्थित देवधारा झरना पूरे राज्य में एक सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है. यह मैनपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर मनमोहक जंगलों के बीच स्थित है.
अमृतधारा जलप्रपात - कोरिया क्षेत्र में स्थित अमृतधारा जलप्रपात अपने औषधीय महत्व और प्राकृतिक शांति के लिए प्रसिद्ध है. हसदेव नदी पर स्थित यह लगभग 90 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है. झरने के आसपास का क्षेत्र हरा-भरा और शांत है.
तीरथगढ़ जलप्रपात (बस्तर) - कांगेर वैली नेशनल पार्क में स्थित यह झरना अपनी 'सीढ़ीदार' बनावट के लिए जाना जाता है. यह झरना लगभग 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है.