Gariaband News: एक हफ्ते में मिली खून से लथपथ तीसरी लाश, फैली सनसनी

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सप्ताह में तीसरी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
crime

कॉन्सेप्ट इमेज

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर खूनी खेल हुआ है. यहां एक सप्ताह में खून से लथपथ तीसरी लाश मिली है. शव के पास से लोहे की रॉड भी बरामद हुई है, जिसे देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है.

भतीजे ने की चाचा की हत्या

मामला छुरा थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव का है. यहां रहने वाले 36 साल के अर्जुन कुमार की खून से लथपथ लाश मिली है. शव के पास से ही पुलिस ने लोहे की रॉड भी बरामद की है. जानकारी के मुताबिक मृतक के 20 साल के भतीजे उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने ओरापी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक भतीजे का चाचा उसकी मां पर गलत नजर रखता और उसे परेशान करता था. इससे परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें- Police-Naxal Encounter: अबूझमाड़ में जवानों का सर्च अभियान जारी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने की वीरता की सराहना

एक सप्ताह में तीसरी हत्या

गरियाबंद जिले में एक सप्ताह में हत्या का यह तीसरा मामला है. इससे पहले कोतवाली और फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में शराबी पति द्वारा नशे में ने अपनी पत्नियों को पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया था. इन सभी मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसके अलावा जिले में एक के बाद एक मर्डर की ऐसी घटनाएं सामने आने से रिश्ते और सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं. साथ ही सनसनी भी फैली हुई है.

ये भी पढ़ें- CG News: बलरामपुर में डेढ़ महीने से लापता मां-बेटी और बेटे के मिले कंकाल, भारी फोर्स तैनात

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें