छत्तीसगढ़ कोयला घोटालाः पूरक चालान में IAS मौर्य का नाम

Chhattisgarh Coal Scam Update: बिलासपुर. हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की पूरक चालान में आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ पेश अग्रिम जमानत आवेदन में शासन से जवाब मांगा है.
cg highcourt

सीजी हाई कोर्ट

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की पूरक चालान में आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ पेश अग्रिम जमानत आवेदन में शासन से जवाब मांगा है. छत्तीसगढ़ में हुए कोयला लेवी घोटाले मामले में एसीबी, ईओडब्ल्यू एवं प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया. 

 विवेचना के उपरांत जांच एजेंसी ने 5 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में छठे पूरक चालान पेश किया है. इस पूरक चालान में एजेंसी ने खनिज संपदा विभाग के पूर्व संचालक आईएएस जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया है. जांच एजेंसी ने चालान में अधिकारी पर जब्त की गई डायरियों के आधार पर दावा किया, कि तत्कालीन खनिज संचालक जयप्रकाश मौर्य ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब 1 करोड़ रुपए नकद लिए थे. अवैध लेवी वसूली व्यवस्था में भूमिका. 

कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन और आयरन पैलेट (लौह अयस्क) परिवहन पर 100 रुपए प्रति टन की अवैध वसूली की व्यवस्था को लागू करने और चलाने में उनकी भूमिका बताई गई है. जांच एजेंसी का आरोप है कि, जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास व्यवस्था लागू करने के फैसलों से सिडिकेट को अवैध वसूली में मदद मिली. एजेंसी के अनुसार, बिना किसी ठोस राजस्व हानि के आधार के ये प्रशासनिक बदलाव किए गए थे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें