IPL 2026: बिक्री शुरू होते ही 15 मिनट में सोल्ड आउट हुई RCB vs MI मैच की सभी टिकट, 10 मई को होगा मैच
आईपीएल 2026
RCB vs MI Raipur Tickets: राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर दोपहर 3 बजे शुरू हुई. इसमें सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, लेकिन यह टिकटें विंडो ओपन होते ही सिर्फ 15 मिनट में बिक गई. नियम के मुताबिक प्रत्येक यूजर अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है.
‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू
स्टेडियम में प्रवेश को आसान बनाने के लिए इस बार ‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू किया गया है. इस नई तकनीक की मदद से अब दर्शकों को लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और स्टेडियम के अंदर एंट्री पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी.
टिकट को ‘My Tickets’ सेक्शन के माध्यम से दोस्तों और परिवार के साथ साझा किया जा सकता है, जिसमें सीट चुनकर प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर जोड़ना होगा. m-ticket व्हाट्सऐप के जरिए भेजा जाएगा और इसे केवल एक बार (मैच शुरू होने से छह घंटे पहले तक) ट्रांसफर किया जा सकता है.
8 मई को रायपुर पहुंचेगी टीमें
स्टेडियम पहुंचने से पहले दर्शकों को अपना गेट और स्टैंड जरूर जांचने की सलाह दी गई है. पार्किंग, मेडिकल सुविधा और एंट्री-एग्जिट की जानकारी स्टेडियम मैप के जरिए उपलब्ध रहेगी. वहीं बेंगलुरु टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और अभ्यास करेगी, जबकि मुंबई इंडियंस के भी इसी दौरान आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- भोरमदेव में जंगल सफारी की शुरुआत, 34 किलोमीटर लंबे ट्रैक में दुरदुरी झरना, बावापारा सकरी नदी का भी मिलेगा व्यू
रायपुर पुलिस अलर्ट
मैचों के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने के लिए कहा है.