IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अपडेट, रायपुर में IPL मैचों की टिकट बुकिंग शुरू, जानें कहां से करें बुक
आईपीएल 2026
RCB vs MI Raipur Tickets: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. रायपुर में होने वाले धमाकेदार IPL मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो बड़े मैचों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है और अब फैंस स्टेडियम जाकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच लाइव देख पाएंगे.
दो बड़े मुकाबलों के लिए शुरू हुई बुकिंग
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को RCB और MI के बीच मैच होगा, जिसके टिकट आज से मिलने शुरू हो गए हैं. वहीं 13 मई को होने वाले RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के लिए टिकटों की बुकिंग कल से शुरू होगी. इन दोनों ही मैचों को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह बना हुआ है.
कहां से टिकट बुक करें?
आयोजकों ने बताया है कि टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके ऐप से ही खरीदे जा सकते हैं. धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी दूसरी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें. फैंस को सुरक्षित रहने के लिए केवल इन्हीं आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू
स्टेडियम में प्रवेश को आसान बनाने के लिए इस बार ‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू किया गया है. इस नई तकनीक की मदद से अब दर्शकों को लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और स्टेडियम के अंदर एंट्री पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी.
रायपुर पुलिस अलर्ट
मैचों के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें-IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, चेन्नई के खिलाफ महज 21 रन बनाकर हुए आउट
फूड और सुविधाओं को लेकर अभी सस्पेंस
फिलहाल स्टेडियम के भीतर खाने-पीने, गाड़ी खड़ी करने और दूसरी सुविधाओं की पूरी जानकारी अभी नहीं आई है. फैंस को इन सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी के लिए आयोजकों की अगली घोषणा का थोड़ा इंतज़ार करना होगा.