एयर इंडिया का बड़ा फैसला! रायपुर-दिल्ली की दोपहर वाली फ्लाइट रहेगी बंद, रोजाना 8 उड़ानें संचालित होती हैं
Raipur Delhi Flight: एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. रायपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली दोपहर की फ्लाइट को 1 जून से बंद करने का निर्णय लिया है. इस फ्लाइट के बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पैसेंजर्स को अपना शेड्यूल बदलना होगा. रोजाना दिल्ली के लिए एयर इंडिया और इंडिगो को मिलाकर 8 फ्लाइट संचालित होती हैं. इनमें 6 AI और 2 इंडिगो की हैं.
फ्लाइट बंद करने का फैसला क्यों लिया गया?
कंपनी ने कई रूट्स पर उड़ानों में कटौती का फैसला लिया है, जिसका असर रायपुर पर भी पड़ा है. यात्रियों को अब वैकल्पिक फ्लाइट्स का सहारा लेना होगा. एयरलाइन के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है. फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी महंगा हो गया है. माना जा रहा है कि एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है. 1 जून से शुरू होने वाली फ्लाइट की कटौती अगले 3 महीने तक लागू रहेगी.
ये भी पढ़ें: CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव! अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट
इंडिगो ने भी कटौती की
एयर इंडिया के अलावा इंडिगो ने भी दो रूट्स पर फ्लाइट के दिनों में कटौती की है. जहां लखनऊ-रायपुर-भुवनेश्वर उड़ान पहले 7 दिन थी वो अब 4 दिन चल रही है. इसके अलावा पुणे-रायपुर-चेन्नई उड़ान पहले हफ्ते में सातों दिन संचालित होती थी. अब 3 दिन ही चलेगी.