CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव! अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट

CG Weather: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.
Weather Update

मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में सूरज के तीखे तेवर से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

रायपुर में अचानक बदला मौसम

शनिवार (31 मई) को राजधानी रायपुर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. तेज रफ्तार हवाएं चलीं. बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. वहीं, जांजगीर-चांपा में मौसम बदला रहा. नौतपा की तपिश के बीच लोगों को आंधी-तूफान और बारिश ने तेज गर्मी से निजात दिलाई. कई जगहों से सड़कों पर जलजमाव की खबर भी सामने आई.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

  • छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा. यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • रायपुर के लालपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.4 डिग्री, अंबिकापुर में 36 डिग्री, जगदलपुर में 38.6 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • प्रदेश का सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया का बड़ा फैसला! रायपुर-दिल्ली की दोपहर वाली फ्लाइट रहेगी बंद, रोजाना 8 उड़ानें संचालित होती हैं

सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट

  • प्रदेश की सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
  • सरगुजा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
  • सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

ज़रूर पढ़ें