CG ITI Admission: रायपुर में ITI की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका, जानें कब तक कर सकतें हैं आवेदन

CG ITI Admission: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CG ITI Admission

File Image

CG ITI Admission: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ITI की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका

रायपुर के सड्डू स्थित सरकारी महिला ITI में भी कुछ ट्रेडों में सीटें खाली हैं. यहां स्टेनो हिंदी तथा इंटीरियर डिजाइनर एंड डेकोरेशन ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य सरकारी ITI में उपलब्ध रिक्त सीटों पर भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है. इच्छुक कैंडिडेट्स निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

  • कैंडिडेट्स https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज और पात्रता संबंधी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट जारी

ज़रूर पढ़ें