ये क्या हो रहा..? 40 सूअरों के बाद बलौदाबाजार जिले में करीब 30 गायों की मौत, मचा हड़कंप
बलौदाबाजार
Balodabazar Cow Death: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बलौदाबाजार जिले के ग्राम सूरजपूरा के गौठान में लगभग 30 गायों की रहस्यमय मौत से हड़कंप मच गया है. आस-पास के ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया है. बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही भाटापारा में 40 सूअरों की स्वाइन फीवर के चलते मौत की खबर सामने आई थी.
कारण अब भी जांच का विषय
एक साथ इतनी संख्या में गायों की मौत ने प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों और प्रशासन दोनों को भारी चिंता में डाल दिया है. गायों की मौत किस वजह से हुई है, इसका कारण अब भी जांच का विषय बना हुआ है. पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है.
कुछ दिनों पहले कई सूअरों की मौत
इस घटना से कुछ दिन पहले ही जिले के ग्राम टेहका में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से कई सूअरों की मौत हुई थी. अब गायों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या दोनों घटनाओं में कोई संबंध है या इसकी वजह कुछ और है. इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.
भाटापार में क्या हुआ था?
दरअसल कुछ दिनों पहले ही भाटापारा में 40 सूअरों स्वाइन फीवर के चलते मौत की खबर सामने आई थी. जानकारी के अनुसार टेहका रोड स्थित विवान पिक फार्म हाउस में लगातार सूअरों की मौत हुई. वारदात को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई.
क्या होता है स्वाइन फीवर?
स्वाइन फीवर यह एक अलग वायरस के कारण होता है जो केवल सूअरों (घरेलू और जंगली) को संक्रमित करता है. बताते चलें कि यह वायरस इंसानों में नहीं फैलता है. इससे इंसानों की सेहत को कोई खतरा नहीं होता है, भले ही वे संक्रमित सूअर के संपर्क में आएं. वहीं, सुअरों में तेज बुखार, आंतरिक रक्तस्राव (ब्लडिंग) और अत्यधिक कमजोरी इस वायरस से लक्षण हैं.