CG Weather: भारी उमस के बाद छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, आज से तेज बारिश के आसार, जानें मौसम का अपडेट
CG Weather: मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है. अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश तो, वहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी. अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है. अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश तो, वहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
रायपुर में शाम को हुई तेज बारिश
दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर में अचानक तेज बारिश हुई. करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली. सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शाम को नमी बढ़ने के बाद घने बादल बने और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…