CG News: रायपुर में 30 लाख के लिए टीचर ने की टीचर की हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर

CG News: 17 सितंबर की सुबह साढ़े 9 बजे चंद्रप्रकाश स्कूल पहुंचा, फिर मोबाइल की लोकेशन बंद कर निजी काम के बहाने बाहर निकल गया. हत्या के बाद वह करीब 1 बजे वापस स्कूल आया और दूसरे शिक्षक के मोबाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज की.
Raipur

रायपुर

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक टीचर ने 30 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में अपने ही साथी टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने प्लानिंग के तहत उसे स्कूटी पर बिठाकर सुनसान जंगल ले जाकर हथौड़े और धारदार हथियार से मार डाला. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

महानदी तट पर मिला था शव

17 सितंबर 2026 को आरंग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बनचरौदा के पास महानदी तट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान शिवकुमार चंद्राकर (46) के रूप में की, जो ग्राम रामपुर डंगनिया, थाना गोबरा नवापारा का रहने वाला था. वह पेशे से शिक्षक था.

VSK ऐप और CCTV से खुला राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा दोनों ग्राम कुम्हारी के एक ही स्कूल में पढ़ाते थे. ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार को आखिरी बार चंद्रप्रकाश के साथ सफेद स्कूटी पर बनचरौदा की ओर जाते देखा गया था. पुलिस ने स्कूल के CCTV फुटेज और शिक्षा विभाग के VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट खंगाली. इसमें सामने आया कि 17 सितंबर की सुबह साढ़े 9 बजे चंद्रप्रकाश स्कूल पहुंचा, फिर मोबाइल की लोकेशन बंद कर निजी काम के बहाने बाहर निकल गया. हत्या के बाद वह करीब 1 बजे वापस स्कूल आया और दूसरे शिक्षक के मोबाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज की. इसी से पुलिस का शक गहरा गया.

30 लाख उधारी बनी हत्या की वजह

18 सितंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चंद्रप्रकाश ने हत्या कबूल कर ली. आरोपी ने बताया कि वह और शिवकुमार पिछले 4 साल से रेत, रियल एस्टेट और बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे. उसने शिवकुमार को 30 लाख रुपए उधार दिए थे, जिसके बदले शिवकुमार ने उसे ग्रामीण बैंक के तीन ब्लैंक चेक दिए थे. वह हर महीने ब्याज लेता था, लेकिन पिछले तीन महीने से ब्याज नहीं मिला था. इसी को लेकर विवाद चल रहा था.

स्कूटी पर ले जाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को कुम्हारी स्कूल के बाहर पटवारी कार्यालय के पास दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद चंद्रप्रकाश उसे बनचरौदा के सुनसान जंगल में ले गया और स्कूटी में रखे धारदार हथियार और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल स्कूटी, हथौड़ा, धारदार हथियार, तीन ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, दोनों के मोबाइल और खून से सने कपड़े-जूते जब्त किए हैं. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें