छत्तीसगढ़ BJP की ‘बाबर की विरासत’ पोस्ट पर बवाल, Gen-Z छात्रा बोली- बिना अनुमति के इस्तेमाल किया फोटो, विपक्षी दलों ने साधा निशाना

CG News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. प्रदर्शन के दौरान डांस करती दिखीं कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है.
CG News

छत्तीसगढ़ BJP की 'बाबर की विरासत' पोस्ट पर बवाल

CG News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. प्रदर्शन के दौरान डांस करती दिखीं कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. पोस्ट को लेकर अब सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है.

छत्तीसगढ़ BJP की ‘बाबर की विरासत’ पोस्ट पर बवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शन के दौरान कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसी वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया. बीजेपी की पोस्ट में उर्वशी पलांडुरकर की तस्वीर के साथ लिखा गया – “बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen-Z”. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित एक छात्रा की तस्वीर लगाकर उसे “छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले Gen-Z” बताया गया. पोस्ट में लोगों से सवाल किया गया कि वे किस तरह के Gen-Z को चुनेंगे. दोनों तस्वीर आप देख लीजिए. एक तरफ उर्वशी पलांडुरकर की तस्वीर…दूसरी तरफ राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा की तस्वीर स्क्रीन पर सवाल: “आप किस तरह के Gen-Z को चुनेंगे?”

Gen-Z छात्रा बोली- बिना अनुमति के इस्तेमाल किया फोटो

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. इसके बाद उर्वशी पलांडुरकर ने वीडियो जारी कर कहा कि उनकी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति पोस्ट में किया गया. आज की Gen-Z पुराने राजनीतिक नैरेटिव से खुद को नहीं जोड़ती और सोशल मीडिया पर तथ्यों के साथ जवाब देना भी जानती है.

विपक्षी दलों ने जमकर साधा निशाना

इस पूरे विवाद पर विपक्षी दलों ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया. विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए बीजेपी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा और सोशल मीडिया पर उसे आलोचना का सामना करना पड़ा.

इधर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की सोशल मीडिया टीम को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रदेशभर से सोशल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंटरव्यू हो रहा है.

ये भी पढ़ें- CG News: नारायणपुर के अंजरेल में लाल पानी का कहर, फसलें हो रही खराब, पीने के पानी का भी संकट

फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ यह विवाद राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है. एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब अभिव्यक्ति, सोशल मीडिया के इस्तेमाल और राजनीतिक नैरेटिव पर नई चर्चा को जन्म दे रहा है.

ज़रूर पढ़ें