DA Hike News: आज सीएम साय की कैबिनेट बैठक, दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है DA

Chhattisgarh Government Employees DA Hike: सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली आज की इस कैबिनेट बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी, साथ ही कई मुद्दों पर मुहर लगने की भी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
cm sai cabinet meeting

सीएम साय कैबिनेट बैठक

Diwali Gift For Employees: कुछ ही दिनों में दिवाली का पावन पर्व आने वाला है और यही वह मौका है जब प्रदेश के हजारों-लाखों सरकारी कर्मचारी दिवाली तोहफे का इंतजार करते हैं. बता दें कि आज 27 अक्टूबर को सीएम साय की कैबिनेट बैठक होने जा रही है. यह बैठक आज सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी, जिसमें सीएम समेत कई मंत्रिमंडल सदस्य मौजूद रहेंगे. सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रहा है, क्योंकि इसी बैठक में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को मिलने वाली खुशखबरी को लेकर चर्चा हो सकती है.

महंगाई भत्ते पर हो सकता है बड़ा फैसला

सीएम साय की अध्यक्षता में होने वाली आज की इस कैबिनेट बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी, साथ ही कई मुद्दों पर मुहर लगने की भी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

यदि सरकार इस विषय पर कोई निर्णय लेती है तो इससे प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली की बड़ी सगात होगी. इसके अलावा बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग से जुड़े विषय पर भी चर्चा हो सकता है और सरकार इसको लेकर बड़ा फैसला ले सकती है.

केंद्र और राज्य के भत्ते में है अंतर

बता दें कि वर्तमान में राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है. संगठन के लोगों का कहना है कि यदि साय सरकार 2 प्रतिशत DA में वद्धि करती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा. साथ ही कर्मचारी संगठन बकाया एरियर की भी मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर जनता के साथ भोजन करेंगे भाजपा विधायक, छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी बोलीं- दूरियां मिटाएं

केंद्र कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

केंद्र सरकार के कर्मचारी भी DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.

ज़रूर पढ़ें