‘बाप तो बाप रहेगा’, भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर के पोस्ट से सामने आ गई CG कांग्रेस के अंदर चल रही कलह
देवेंद्र यादव और भूपेश बघेल
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रहा आंतरिक टकराव एक बार फिर सार्वजनिक हो गया है. राष्ट्रीय स्तर पर सचिवों की नई सूची सामने आते ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई. इस सूची में भिलाई के विधायक का नाम न होना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है. इसे एक खेमे के लिए झटका और दूसरे खेमे यानी की भूपेश बघेल के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

देवेंद्र यादव का नाम लिस्ट में नहीं
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली से जारी सूची में कई चेहरों को जगह मिली, लेकिन भिलाई विधायक को जगह नहीं मिली. इसके बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.एक पक्ष इसे अपनी रणनीतिक सफलता बता रहा है, तो दूसरा पक्ष इसे नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है.
पूर्व सीएम के osd के पोस्ट ने पकड़ा जोर
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले एक पूर्व अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश लिखा, जिसने आग में घी का काम कर दिया. इसके साथ उन्होंने नई सूची की तस्वीर भी साझा की. पोस्ट में उन्होंने लिखा है-बाप आखिर बाप होता है. इस संदेश को सीधे तौर पर भिलाई विधायक पर निशाना माना जा रहा है. इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.
लंबे समय से खटास की बात आई सामने
प्रदेश में लंबे समय से दो खेमों के बीच खींचतान की खबरें आती रही हैं. कभी संगठन में नियुक्तियों को लेकर, तो कभी टिकट वितरण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने रहे हैं. अब राष्ट्रीय सचिवों की सूची ने इस खींचतान को और बढ़ा दिया है. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी भी हमलावर है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अपने ही भीतर उलझी हुई है. हर नेता अपनी अलग धुन बजा रहा है



