धमतरी: आम का जूस या जहर! पैकेट में निकला सांप के जैसा जीव! 3 साल की मासूम बच्ची हुई बीमार

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक आम के जूस वाले पैकेट में सांप के जैसे दिखने वाला जीव मिलने से हड़कंप मच गया.
Frooti contamination case

बीमार हुई बच्ची की तस्वीर

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक आम के जूस वाले पैकेट में सांप के जैसे दिखने वाला जीव मिलने से हड़कंप मच गया. इस जूस को पीने के बाद तीन साल की मासूम बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और तुंरत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है.

मगरलोड क्षेत्र का है मामला

ये पूरा मामला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के गांव करेली बड़ी का है. यहां पर रहने वाले डोमेश साहू की तीन साल की बेटी डीत्या साहू ने रविवार को 10 रुपये वाली फ्रूटी जूस पी रही थी तभी उसके स्ट्रा में कुछ अजीब सी चीज फंस गई. इसके बाद बच्ची ने परिजनों से घबराहट और पेट में अहजता की शिकायत की.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची का इलाज जारी

घबराएं हुए परिजन बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया. दूसरी तरफ बच्ची के माता-पिता को शक हो गया कि कहीं न कहीं उस फ्रूटी को पीने के बाद से बच्ची की तबीयत बिगड़ी है. परिजनों ने फ्रूटी का पैकेट फाड़कर देखा तो हैरान रह गए. पैकेट के भीतर एक अजीब से जंतु या फंगस जैसा पदार्थ तैरता हुए दिखाई दिया.

लैब रिपोर्ट का इंतजार

ये जीव देखने में कैचुएं या छोटे सांप की तरह लग रहा था. इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के चौंका दिया. घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने संदिग्ध पैक को जब्त कर लिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. हालांकि इसकी सही पष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

ये भी पढ़ें- 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

ज़रूर पढ़ें