CG News: युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप, शिकायतें पहुंचीं दिल्ली, रोक की मांग तेज

CG Youth Congress Election Fraud: आरोप है कि वर्चुअल नंबर और OTP के जरिए फर्जी ID बनाकर वोटिंग कराई गई. कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नाम पर बिना जानकारी के वोट डाले गए. कुछ जगहों पर OTP मांगकर वोटिंग करने के आरोप भी लगे हैं.
cg news

सीजी न्यूज

CG Youth Congress Election Fraud: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हुए युवा कांग्रेस चुनाव में धांधली का बड़ा विवाद सामने आया है. इस चुनाव में फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं. वहीं पूरे मामले की शिकायत अब दिल्ली तक पहुंच गई है. प्रदेशभर से करीब 400 शिकायतें चुनाव प्राधिकरण तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है.

राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचा मामला

बताया जा रहा है कि यह विवाद अब राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है. शिकायतकर्ताओं ने चुनाव प्राधिकरण से पूरे मामले की जांच और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक फर्जी वोटिंग की जांच नहीं होती, चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया जाना चाहिए.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव में करीब 14 लाख 56 हजार वोट पड़ने की जानकारी सामने आई. इसी बीच युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय शील ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट कर चुनाव में इस्तेमाल किए गए ‘With IYC’ एप में तकनीकी गड़बड़ी अथवा किसी तरह के हस्तक्षेप की जांच कराने की मांग की.

विनय शील ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उनके एप खाते में सात नए ‘अनपेड वोट’ जुड़ गए हैं. उनके मुताबिक इनमें एक वोट सूरजपुर, चार वोट खैरागढ़-छुईखदान और दो वोट कोरबा से जुड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी वोट प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्रमांक चार के पक्ष में दर्ज हुए हैं. विनय का कहना है कि उन्होंने इन सात वोटों के लिए स्वयं मतदान नहीं कराया है.

ज़रूर पढ़ें