धमतरी के सिंचाई विभाग में ACB की दबिश, 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी लकेश्वर साहू को किया गिरफ्तार

Dhamtari: धमतरी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वहीं कर्मचारी को घर से पकड़कर धमतरी के PWD रेस्ट हाउस लाया गया.
Dhamtari

कर्मचारी लकेश्वर साहू को रिश्वत लेते गिरफ्तार

Dhamtari: धमतरी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ACB की टीम कर्मचारी को घर से पकड़कर धमतरी के PWD रेस्ट हाउस लेकर आई है. जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी ने पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी लकेश्वर साहू

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान लकेश्वर साहू के रूप में हुई है. जो सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.पूरे मामले में टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगालने में जुटी है. जल्द ही ACB की टीम बड़ा खुलासा कर सकती है.

कैसे पकड़ाया कर्मचारी?

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम का लेनदेन आरोपी के निजी निवास पर हो रहा था. जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपी से पूछताछ कर रही ACB की टीम

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य लेनदेन की भी जांच की जा रही है. कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया. एसीबी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या विभागीय कार्यों के नाम पर रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.

ये भी पढ़ें: Bilaspur: न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपए के बिल देने को लेकर विवाद, मरीज ने निकाला चाकू, जमकर की तोड़फोड़

ज़रूर पढ़ें