CG Monsoon Session: विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा, हंगामे के आसार

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन काफी अहम रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे.
CG Assembly Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन काफी अहम रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे.

वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे.

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

आज के सत्र का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव रहेगा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है, जिससे सदन की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं.

अब तक का रिकॉर्ड भी सरकार के पक्ष में

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में अब तक 9 बार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है. हर बार सरकार बहुमत साबित करने में सफल रही है. पहली विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ 2002 और 2003 में भाजपा ने दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाया था.

इसके बाद डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ 2007, 2011, 2015, 2017 और 2018 में कुल पांच बार कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. वहीं भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 2022 और 2023 में भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई. इन सभी प्रस्तावों पर लंबी बहस हुई, लेकिन कोई भी पारित नहीं हो सका. सबसे लंबी चर्चा जुलाई 2015 में डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई थी, जो 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी. मंगलवार को विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव राज्य गठन के बाद 10वां होगा.

ये भी पढ़ें- कौन हैं शेफाली बग्गा? महादेव बेटिंग एप मामले में ED ने 5 घंटे तक की पूछताछ

ज़रूर पढ़ें