CG Weather: छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा भारी बारिश का दौर! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

CG Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई.
weather

मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. हालांकि, अब 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

19 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दायरा

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़कर अनेक स्थानों तक पहुंच सकता है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें