छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली हावड़ा-पुणे रूट की ट्रेनें चलेगी परिवर्तित मार्ग से, गंतव्य तक नहीं जाएगी ये गाड़ी

Howrah Pune trains diverted: रायपुर. मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन के कमीशनिंग से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
train

बता दें कि यह ट्रेन डबरा, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और जैतवार सहित कुल 13 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी.

Howrah Pune trains diverted: रायपुर. मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन के कमीशनिंग से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के मार्ग, प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन तथा रवाना होने के समय में परिवर्तन किया है.

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड होकर हावड़ा जाएगी.
  • ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला होकर पुणे पहुंचेगी.

दौंड स्टेशन में समाप्त और प्रारंभ होगी ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होकर पुणे के बजाय दौंड स्टेशन में समाप्त होगी.
  • वहीं, ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर 2026 को पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से प्रारंभ होगी.

कई ट्रेनें देरी से होंगी रवाना

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 21 सितंबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी.
  • ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर को 30 मिनट, 20 सितंबर को 2 घंटे, 3 अक्टूबर को 50 मिनट और 4 अक्टूबर को 1 घंटे 55 मिनट देरी से रवाना होगी.
  • इसी तरह ट्रेन संख्या 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस 24 सितंबर को 45 मिनट और 1 अक्टूबर को 1 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी.

ज़रूर पढ़ें