महादेव सट्टा एप मामले में बड़ा एक्शन, 6 राज्यों की 33 लोकेशंस पर CBI की छापेमारी, हवाला नेटवर्क के मिले सबूत

Mahadev Betting App CBI Raids: महादेव सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को लाइव सट्टेबाजी और जुएं के पैनल चलते हुए मिले. जिन्हें बंद कराया गया
mahadev betting app cbi raids

महादेव बेटिंग एप मामले में सीबीआई की छापेमारी

Mahadev Betting App CBI Raids: महादेव सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को लाइव सट्टेबाजी और जुएं के पैनल चलते हुए मिले. जिन्हें बंद कराया गया. इसके साथ ही डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

हवाला नेटवर्क के सबूत मिले

छत्तीसगढ़ सरकार से मामला CBI को ट्रांसफर होने के बाद जांच एजेंसी ने दो FIR दर्ज की थी. जांच में सामने आया है कि ये प्लेटफॉर्म विदेश से एक हेड ऑफिस के जरिए चलाया जाता है. भारत में पैनल ऑपरेटरों के एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से काम करता है. ये ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी संभालते हैं. ‘म्यूल अकाउंट’ और हवाला नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इसके जरिए कारोबार को बढ़ाया जाता था.

अपडेट जारी है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें