NEET Result 2026 में छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल बने स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया मान
स्टेट टॉपर शिपराक गोयल
State Topper Shiprak Goyal and Charvi Agarwal: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा री-NEET परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस बार छत्तीसगढ़ के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया. इस बार दो छात्रों ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है. इन दोनों छात्रों को संयुक्त रूप से राज्य का स्टेट टॉपर घोषित किया गया है.
प्रदेश का मान बढ़ाया
शिपराक गोयल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते री-NEET परीक्षा में देशभर में 117 वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ शिपराक ने न सिर्फ प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की छात्रा चार्वी अग्रवाल ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना और पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा किया है. चार्वी ने 99.9930996 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 136 प्राप्त की है.

दोनों ही छात्रों ने अनारक्षित(UR) श्रेणी से यह सफलता हासिल की है. हालांकि समान परसेंटाइल अंक प्राप्त करने के वावजूद भी दोनों की रैंकिंग अलग-अलग रही. एनटीए द्वारा जारी परीक्षा परीक्षा परिणाम के अनुसार दोनों ही छात्रों को स्टेट टॉपर घोषित किया गया. दोनों छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
21 जून को हुई थी री-नीट परीक्षा
बता दें कि पेपर लीक होने के बाद 21 जून को फिर से री नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा का रिजल्ट 16 जुलाई को देर रात जारी कर दिया गया है. छात्र अपना स्कोर्ट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी मरीज दिखाकर लाखों का क्लेम, घेरे में पांच प्राइवेट अस्पताल