CM साय से मुलाकात के बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, 40 दिन से चल रहा था आंदोलन

CG News: पटवारियों के डेलीगेशन ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मुलाकात के बाद 40 दिनों से लगातार चल रही हड़ताल खत्म को रोकने का फैसला किया है.
CM Vishnu Deo Sai meets with a delegation of Patwaris

सीएम विष्‍णुदेव साय के पटवारियों के डेलिगेशन से मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ में 40 दिनों से लगातार चल रही पटवारियों की अनिश्च‍ितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है. पटवारियों के डेलीगेशन ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मुलाकात के बाद आंदोलन को रोकने का फैसला किया है. इस संबंध में पटवारी संघ के प्रांताध्‍यक्ष ने हड़ताल स्‍थगित करने की सूचना दी है और इसके लिए पत्र भी जारी किया है. प्रदेश में पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी प्रमुख मांगों के साथ आंदोलन कर रहे थे.

सीएम ने बनाई कमेटी

प्रांताध्‍यक्ष भागवत कश्‍यप ने हड़ताल खत्म होने को लेकर कहा कि ‘हमने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मुलाकात की है और अपनी सभी मांगों को उनके सामने रखा है. सीएम ने कमेटी बनाकर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि तुफान के कारण किसानों को भी नुकसान हुआ है और ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल आंदोलन को स्‍थागित कर रहे हैं.’

▶ Vistaar News YouTube

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें