PCC चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री को दी खुली चुनौती, क्या स्वीकार करेंगे श्याम बिहारी जायसवाल ?

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानों और राजनीतिक चुनौतियों का दौर लगातार जारी है. भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच डिबेट की चर्चा के बाद अब प्रदेश में एक नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आमने-सामने आ गए हैं.


रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानों और राजनीतिक चुनौतियों का दौर लगातार जारी है. भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच डिबेट की चर्चा के बाद अब प्रदेश में एक नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आमने-सामने आ गए हैं. दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री को खुली चुनौती देते हुए प्रदेश के अस्पतालों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने की बात कही है.

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी रार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में PCC चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पतालों की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाया है. दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को चुनौती देते हुए कहा है कि वे सिर्फ कागजी दावों और बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर आकर अस्पतालों की स्थिति देखें.

प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाने को तैयार

चुनौती देते हुए दीपक बैज ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है, जिसमें उन्होंने मंत्री को यह दिखाने की बात कही है कि आम जनता को अस्पतालों में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: पूर्व महापौर और परिवार के सदस्य को मिली लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 50 करोड़

ज़रूर पढ़ें