Railway CBI Raid Update: रेलवे अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, मिले 2 लिफाफे

Railway CBI Raid Update: रायपुर. भिलाई के पीपी यार्ड में चल रही सीबीआई के रेड कार्रवाई में एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Railway CBI Raid Update: रायपुर. भिलाई के पीपी यार्ड में चल रही सीबीआई के रेड कार्रवाई में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. विस्तार न्यूज को सूत्रों से पता चला है कि उक्त कार्रवाई में रेलवे के अधिकारी अनमोल उके (Anmol Ukey IRSME) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सूत्र बताते है कि भिलाई के पीपी यार्ड स्थित Anmol Ukey (IRSME) के चेंबर में गुरूवार शाम से सीबीआई की टीम मौजूद है, सूत्र का कहना है कि यहां से सीबीआई को दो लिफाफे मिले है. एक लिफाफा दीपक वर्मा नाम के व्यक्ति के पास से मिला है और एक उक्त रेलवे अधिकारी के पास से. इन लिफामों में क्या था ये स्पष्ट नहीं हो सका है.

जानकारी के मुताबिक उक्त दीपक वर्मा नाम का एक व्यक्ति भी अंदर मौजूद था. खबर ये भी है कि सीबीआई की टीम ने रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित बंगला नंबर 509 में भी दबिश दी थीं, लेकिन यहां टीम के पहुंचने की कोई आधिकारिक सूचना अब तक सामने नहीं आई है और उक्त बंगले में सन्नाटा पसरा हुआ है.

पहले भी हो चुकी है अनमोल उके की शिकायत

सूत्र बताते है कि बिल पास न करने और पास करने के एवज में पैसों की डिमांड करने की शिकायत पहले भी हो चुकी है. लेकिन रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने इन शिकायतों को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया. लेकिन अब पीपी यार्ड में सीबीआई की दबिश के बाद चल रही कार्रवाई से ये स्पष्ट होता है कि यहां खेल कई वर्षों से बड़े पैमाने पर चल रहा होगा. इस पूरे मामले में सीबीआई के अधिकारी आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे है. उनका दावा है कि इस संबंध में जल्द प्रेस रिलीज जारी की जाएगी.

लेकिन इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस कार्रवाई में एक डीएसपी समेत 2-3 टीआई रैंक के अधिकारी शामिल है उक्त सभी अधिकारी 3 अलग-अलग गाड़ियों से यहां पहुंचे है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Chhattisgarh News: सुसाइड नोट लिखकर जेल प्रहरी लापता, मचा हड़कंप… जेलर पर गंभीर आरोप

ज़रूर पढ़ें