रायपुर सेंट्रल जेल में प्याज में गांजा, चिप्स पैकेट में सिगरेट मिली, बंदियों के लिए करीबियों की सप्लाई, प्रशासन का सख्त एक्शन

Raipur News: जेल प्रशासन की सख्ती और कड़ी निगरानी के बावजूद कैदियों तक नशीले पदार्थ पहुंचने का मामला सामने आया है. बंदियों से मिलने आने वाले ही नशे की खेप पहुंचा रहे हैं. दैनिक उपभोग के सामान में इन्हें छिपाकर भेजा जा रहा है.
Raipur central jail ganja cigarette narcotics pills inside onion and chips packet

रायपुर सेंट्रल जेल में पहुंचाई जा रही नशे की खेप

Raipur News: रायपुर के सेंट्रल जेल में नशीले सामान की सप्लाई का मामला सामने आया है. बंदियों तक गांजा, सिगरेट और नशीली टैबलेट्स पहुंचाई जा रही है. कैदियों तक ये सारे सामान पहुंचाने के लिए परिजनों और दूसरे लोगों ने ऐसी तरकीब लगाई कि आप भी सिर पकड़ लेंगे. जेल प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए पैकेटबंद पदार्थों पर रोक लगा दी है.

प्याज में गांजा पहुंचाया गया

जेल प्रशासन की सख्ती और कड़ी निगरानी के बावजूद कैदियों तक नशीले पदार्थ पहुंचने का मामला सामने आया है. बंदियों से मिलने आने वाले ही नशे की खेप पहुंचा रहे हैं. दैनिक उपभोग के सामान में इन्हें छिपाकर भेजा जा रहा है. जेल प्रशासन के मुताबिक प्याज के अंदर के हिस्से को काटकर अलग कर दिया गया. उस खाली जगह में गांजा या नशीली टैबलेट्स रख दी गईं. काटे गए ऊपरी हिस्से को फिर से चिपकाकर दिया जाता था ताकि प्याज देखने में बिल्कुल सामान्य प्याज की तरह दिखे. पहली नजर में इस पर संदेह करना मुश्किल है.

साबुन में तंबाकू छिपाया गया

जहां प्याज में गांजा और नशीली टैबलेट्स भरकर पहुंचायी गई तो वहीं तंबाकू के लिए साबुन की टिकिया का इस्तेमाल किया गया. साबुन को बीच से काटकर खाली जगह बनाई जाती थी. इसके भीतर तंबाकू और नशीली एवं प्रतिबंधित गोलियां भरी जाती थीं. साबुन के दोनों हिस्सों को दोबारा चिपका दिया जाता था. इस काम को इतनी सावधानी के साथ किया जाता था कि सामान्य नजर से इसे पकड़ा नहीं जा सकता था. चिप्स और नमकीन के पैकेट में सिगरेट भी पकड़ी गई.

ये भी पढ़ें: CGPSC घोटाले में टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, CBI का दावा- घर से उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र दिए

अस्थायी रोक लगाई गई

सेंट्रल जेल से इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. जेल प्रशासन ने कैदियों के रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान को कैंटीन से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. बाकी सामान पहले की तरह परिजन ला सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें