बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर 4.55 करोड़ की ठगी, बड़े फर्म के डायरेक्टर पर FIR

रायपुर. राजधानी रायपुर में कोयला उत्खनन व्यवसाय (Coal Mining Business) में पार्टनर बनाने और भारी मुनाफे का झांसा देकर 4 करोड़ 55 लाख से अधिक की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केएनएस विनायक माइनिंग (KNS Vinayak Mining) के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह के […]
delhi Crime News

रायपुर. राजधानी रायपुर में कोयला उत्खनन व्यवसाय (Coal Mining Business) में पार्टनर बनाने और भारी मुनाफे का झांसा देकर 4 करोड़ 55 लाख से अधिक की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केएनएस विनायक माइनिंग (KNS Vinayak Mining) के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अक्षत राजन (निवासी ऐश्वर्या रेसिडेंसी, रायपुर) थ्री डायमंड इंडस्ट्रीज के संचालक हैं. उनकी पहचान कुछ समय पहले केएनएस विनायक माइनिंग कंपनी के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह से हुई थी. आरोपी अमन नारायण सिंह ने प्रार्थी को कोरबा जिले के पाली स्थित सरायपाली ओपन कास्ट कोल माइन में बिजनेस पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया था. आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि इस प्रोजेक्ट में निवेश करने पर उन्हें पार्टनर बनाया जाएगा और कारोबार में होने वाले मुनाफे के साथ मूल रकम भी वापस लौटाई जाएगी.

आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए करोड़ रुपए

आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी अक्षत राजन ने आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) के माध्यम से अमन नारायण सिंह के विभिन्न बैंक खातों में कुल 4,55,25,296 रुपए ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद प्रार्थी ने खदान के संचालन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और वर्ष 2023-24 के दौरान माइनिंग कार्य के लिए ईंधन (Fuel), मशीनों के रखरखाव और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में भी अपनी तरफ से अतिरिक्त राशि खर्च की.

मुनाफा और मूल रकम मांगने पर मुकरा आरोपी

कुछ महीनों बाद जब प्रार्थी ने अपने निवेश पर मुनाफे और अपनी मूल राशि की मांग की, तो आरोपी अमन सिंह टालमटोल करने लगा. आरोप है कि पिछले एक-दो वर्षों से लगातार पैसों की मांग करने के बावजूद आरोपी ने न तो निवेश की राशि लौटाई और न ही लेन-देन व खर्चों का कोई हिसाब दिया. इसके बाद आरोपी ने पैसे पूरी तरह लौटाने से इनकार कर दिया.

तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज

परेशान होकर प्रार्थी ने 14 नवंबर को तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग और षड्यंत्र का मामला सही पाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316 और 61 के तहत FIR दर्ज कर ली है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें