रायपुर के फूड पार्क में भीषण आग, दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, आधा दर्जन दुकानें जली

रायपुर. राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया.
raipur-rajendra-nagar-food-park-fire-two-gas-cylinder-blast-six-shops-gutted

रायपुर. राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. वहीं, आगजनी के दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, फूड पार्क में आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. सिलेंडरों में हुए धमाकों के बाद आग ने और विकराल रूप ले लिया.

दमकल की टीम मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

लाखों के नुकसान की आशंका

इस अग्निकांड में करीब 5 से 6 दुकानों के जलने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन दमकल एवं संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें