रेल यात्रियों को झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 22 जून से 3 जुलाई तक रहेगी रद्द, सफर से पहले यहां करें चेक
ट्रेन
Bilaspur Division Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली और चौथी रेल लाइन को जोड़ने से संबंधित काम किया जाएगा. इस वजह से 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. परियोजना को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कई लोकल एवं मेमू ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.
22 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी. इस अवधि में कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, जबकि कुछ सेवाएं निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
यहां देखें लिस्ट
- रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738) – 22 जून से 03 जुलाई तक
- बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733) – 22 जून से 03 जुलाई तक
- बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731) – 22 जून से 03 जुलाई तक
- रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) – 21 जून से 02 जुलाई तक
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) – 21 जून से 02 जुलाई तक
- गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745) – 22 जून से 03 जुलाई तक
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) – 22 जून से 03 जुलाई तक
आधे रास्ते में खत्म होने वाली ट्रेनें
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861) 22 जून से 03 जुलाई तक केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी.
- इसके आगे बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रद्द रहेगी. वहीं, झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) इसी अवधि में झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, CM साय ने दी जानकारी
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने बताया कि 01 जुलाई 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से संचालित की जाएगी.