छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

CG News: स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. इस बदलाव के बाद दोनों राज्यों में पार्टी संगठन की आगामी रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Smriti Irani

स्मृति ईरानी

CG News: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के नए प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है. इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. इस बदलाव के बाद दोनों राज्यों में पार्टी संगठन की आगामी रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नई जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

स्मृति ईरानी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया. उन्होंने कहा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा माता कौशल्या की पुण्य धरा छत्तीसगढ़ एवं हरि की पावन भूमि हरियाणा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हार्दिक आभार.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दोनों प्रदेशों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना से सरकार एवं संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पार्टी की विचारधारा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूं.

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बदलाव

स्मृति ईरानी की नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी नितिन नवीन के पास थी. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है. इसके बाद संगठनात्मक फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को दी गई है.

छत्तीसगढ़ और हरियाणा में अहम होगी भूमिका

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के साथ संगठन के कामकाज को लेकर भी स्मृति ईरानी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. वहीं हरियाणा में भी पार्टी संगठन को सक्रिय बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके सामने होगी. नई नियुक्ति के साथ दोनों राज्यों में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं- स्मृति ईरानीः वो Inside बातें जो आपको जाननी चाहिए

ज़रूर पढ़ें