Swine Flu in Chhattisgarh: रायपुर में स्वाइन फ्लू के 3 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 28

Swine Flu in Chhattisgarh: रायपुर. प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी एच1 एन1 के 10 नए संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है. वहीं उपचाररत यानी एक्टिव मरीजों की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है.
swine flu

स्वाइन फ्लू का खतरा

Swine Flu in Chhattisgarh: रायपुर. प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी एच1 एन1 के 10 नए संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है. वहीं उपचाररत यानी एक्टिव मरीजों की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है. राजधानी रायपुर में तीन नए मरीज मिले हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई है. एक्टिव केस भी छह से बढ़कर नौ हो गए हैं. बाकी जिलों का हाल दुर्ग में भी तीन नए संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या सात से बढ़कर 10 हो गई है.

यहां एक्टिव मरीजों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है. संक्रमण अब उन जिलों में भी सामने आया है, जहां पहले मामले दर्ज नहीं हुए थे. बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में एक-एक नया मरीज मिला है. तीनों मरीज फिलहाल एक्टिव हैं. धमतरी में अब तक सात संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें चार एक्टिव हैं. कोरबा में पांच मरीजों में एक एक्टिव है, जबकि बेमेतरा में तीन संक्रमितों में एक मरीज का उपचार चल रहा है.

केंद्रीय जेल के अधिकारी भी संक्रमित रायपुर स्थित केंद्रीय जेल से जुड़े एक अधिकारी में भी एच 1 एन 1 संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनका इलाज रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार अधिकारी परिवार के साथ कांकेर गए थे. वहां उन्हें बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी हुई. जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार के सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर ली है. परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ बताए गए हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Bilaspur News: इस वजह से टावर पर चढ़ा युवक, घंटों तक किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर जो हुआ..

ज़रूर पढ़ें