सक्ती में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG News: पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से 'Cricket Guru' नाम की एप मिली जिससे दांव लगाया जाता था. इसके साथ ही आरोपी के पास से आईफोन 16 प्रो और वीवो T4X मोबाइल जब्त किए गए. जिनकी कीमत करीब 84 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है.
sakti police online IPL Betting Racket crackdown 2 accused arrested

आरोपी श्रेयांश अग्रवाल और आदर्श अग्रवाल

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिले में अवैध तरीके से संचालित ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मोबाइल, नकदी और डिजिटल लेन-देन का जानकारी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

व्हाट्सएप के जरिए सट्टे को अंजाम

पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि शहर में सट्टा का संचालन किया जा रहा है. IPL के मैचों पर ऑनलाइन तरीके से दांव लगाया जा रहा है. सक्ती पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस को जानकारी मिली कि हटरी धर्मशाला के पास मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चलाया जा रहा है. व्हाट्सएप चैट में रन, बॉल, विकेट और सेशन पर हार-जीत के लेन-देन के सबूत मिले. आरोपी श्रेयांश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से ‘Cricket Guru’ नाम की एप मिली जिससे दांव लगाया जाता था. इसके साथ ही आरोपी के पास से आईफोन 16 प्रो और वीवो T4X मोबाइल जब्त किए गए. जिनकी कीमत करीब 84 हजार रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: CG News: कांकेर में घर को बनाया नकली नोटों की फैक्ट्री, 6.5 लाख की फर्जी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

डिजिटल पेमेंट का लेन-देन बरामद

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार किया. आरोपी ‘Wazirbook’ वेबसाइट से ऑनलाइन सट्टा गिरोह संचालित कर रहा था. पुलिस को क्यूआर कोड, बैंक ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. सक्ती पुलिस बैंक स्टेटमेंट और व्हाट्सएप चैट के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई करेगी. पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

भूपेश बघेल में कसा तंज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि IPL ही नहीं कराना चाहिए. इससे का सट्टा रुक जाएगा. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री जी आईपीएल को तुरंत बंद कर दीजिए. इससे हजारों लोगों का स्टेडियम आना-जाना बंद होगा, बहुत ईंधन बचेगा. विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा. सट्टा भी रुकेगा. इधर संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं. भी रुकेंगे. करना चाहेंगे सर?

ज़रूर पढ़ें