CG News: कोरिया में नाबालिग छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

CG News: कोरिया जिले के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को आईसी मार्ट लेकर पहुंची.
CG News

ऋतिक शिवहरे(कोरिया)

CG News: कोरिया जिले के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को आईसी मार्ट लेकर पहुंची, जहां मामले में साक्ष्य जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया जा रहा है.

छात्रा के सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपी विनोद वैध को राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, मामले के अन्य दो फरार आरोपी जगत वैध और दीपक वैध की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है वही पीड़ित परिवार को सहायता राशि 4 लाख ₹12000 स्वीकृत कर दी गई है..

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने किया था सुसाइड

बता दें कि आईसी मार्ट संचालक पर नाबालिग छात्रा को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप है. परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले ने प्रदेशभर में गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी से जवाब तलब किया है.

लोगों ने किया प्रदर्शन

वहीं इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया था. समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और बाद में आईसी मार्ट के सामने सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर धरने पर बैठ गए थे. वहीं पीड़िता की मां भी आईसीयू में एडमिट है बताया जा रहा है की बेटी के मौत से सदमे में उनकी भी तबीयत खराब है.

ये भी पढ़ें- CG News: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जेपी नड्डा से की अपोलो हाॅस्पिटल की शिकायत, बोले- लोगों को ठीक सुविधा नहीं मिल रही