DMF घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर मारा छापा

Chhattisgarh DMF Fund Scam: अंबिकापुर में ED की टीम ने पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी है. कार्रवाई के तहत मानसून एग्रो समेत कई अन्य स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है.
ED Raid in Ambikapur

मानसून एग्रो में ED का छापा

ED Raid Congress Leader Rakesh Gupta: अंबिकापुर में ED की टीम ने पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी है. कार्रवाई के तहत मानसून एग्रो समेत कई अन्य स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है. सुबह से ही ED की टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, ये मामला DMF (जिला खनिज न्यास निधि) मद की राशि में कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है, और टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है.

रायपुर से पहुंचे ED के अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सुबह राकेश गुप्ता के महामाया रोड स्थित निवास पर पहुंची, जहां उनका निवास भी है. इसके बाद गुदरी बाजार स्थित मानसून एग्रो में पहुंची. सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने अंदर फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है. इस दौरान अधिकारी भी सामने नहीं आए.

राकेश गुप्ता और अन्य सदस्यों से ED की टीम पूछताछ कर रही है. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी बंद आ रहे हैं. बताया गया है कि मानसून एग्रो फर्म का संचालन राकेश गुप्ता के भाई करते हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: सक्ती जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रिश्वत लेते CEO समेत 3 को किया गिरफ्तार

भाई करते हैं फर्म का संचालन

फर्म से अधिकतर सप्लाई की गई है. फिलहाल राकेश गुप्ता से जुड़े अन्य फर्मों की भी जांच की जा रही है. भूपेश सरकार के कार्यकाल में मानसून एग्रो फर्म ने सरगुजा सहित प्रदेश के कई जिलों में बीज निगम और कृषि विभाग को बड़े पैमाने पर सप्लाई की है. अलग-अलग जिलों में बीज निगम और कृषि विभाग को DMF मद से बड़ी राशि जारी की गई थी, जिसके तहत बीज, कृषि उपकरण और अन्य सामान की सप्लाई राकेश गुप्ता से जुड़े फर्मों से की गई है। इसी कारण राकेश गुप्ता से जुड़ा फर्म ED की जांच के दायरे में आया है.

ज़रूर पढ़ें