Ambikapur: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत, बोले- जनप्रतिनिधियों से रखें सही व्यवहार
Ambikapur: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और सरगुजा सम्मलेन जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज अंबिकापुर में सरगुजा जिले के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की इस दौरान वित्त मंत्री ने अवसरों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधियों के साथ सही व्यवहार रखा जाए.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अफसरों को दी सख्त हिदायत
बैठक के बाद चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए सवालों के जवाब जवाब में कहा कि बैठक में अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों से सही व्यवहार किया जाए और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए. अफसर और जनप्रतिनिधियों के बीच अप्रिय स्थिति ना बने इसके लिए सरकार भी प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम किया जा रहा है, सरकार ऐसे मामलों को सजिंदगी से ले रही है.
बता दे कि पिछले दिनों सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायक तहसीलदार के बीच विवाद हो गया था और इसके कारण दोनों पक्षों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था. अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में चले गए थे. इससे पहले प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मंच से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भड़की हुई नजर आई थी. सामरी विधायक भी राजपुर एसडीएम के खिलाफ बात करती हुई दिखाई दी थी. कलेक्टर को उन्होंने एसडीएम को हटाने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद भी एसडीएम को नहीं हटाया गया. दूसरी तरफ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मंच से अफसर पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे. इतना ही नहीं कई दूसरे विधायक और मंत्रियों का गुस्सा भी समय-समय पर दिखाई देता रहा है.
वित्त मंत्री ने सियान गुड़ी का किया उद्घाटन
वित्त मंत्री आज अंबिकापुर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में अफसरों की बैठक ली और इससे पहले सियान गुड़ी का उद्घाटन किया. बैठक के बाद वित्त मंत्री ने अंबिकापुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधूरे निर्माण कार्य पर कहा कि निर्माण कार्य के लिए रुपए जारी किए जा चुके हैं निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो, इसके लिए हुए काम करेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के नाते उनका काम पैसा रिलीज करना था, उन्होंने यह काम कर दिया है अब वो प्रभारी मंत्री भी हैं इसलिए निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करेंगे.
ये भी पढ़ें- कौन हैं चारु पांडेय? जिन्होंने 23 की उम्र में पास की 19 परीक्षाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
हालांकि इस दौरान चुटकी लेते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए TS बाबा और भूपेश बघेल की लड़ाई के कारण रुपए नहीं मिल रहा था, दोनों नेता आपस में लड़ रहे थे और मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के लिए रुपए जारी नहीं हो सका था लेकिन अब निर्माण शुरू होगा इसके लिए काम किया जाएगा. इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज विधायक प्रबोध मिंज, सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के अलावा सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.