Balrampur: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ का गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से ले जा रहे थे यूपी
बलरामपुर में 10 करोड़ का गांजा जब्त
Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. जहां बसंतपुर थाना पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजे की इस भारी खेप को एक ट्रक से जब्त किया है, जिसे ओडिशा के सोनपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था.
10 करोड़ का गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए रात के अंधेरे का फायदा उठाने की कोशिश की थी. वे भोर में करीब 3 बजे जिला पार करने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया. दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए. बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही.
ये भी पढ़ें: Bilaspur: स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
शुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.