CG News: नौगई हत्याकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- CBI जांच हो, बुलडोजर एक्शन को बताया गलत

Naugai Murder Case Update: पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव भी मौजूद रहीं. भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों से लंबे समय तक चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
Bhupesh Baghel

पीड़ितों से मिले भूपेश बघेल

इनपुट-ऋतिक शिवहरे

Demand For CBI Investigation: कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को बैकुंठपुर पहुंचे. दोपहर करीब 3 बजे वे महलपारा स्थित मृतक भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की.

भूपेश बघेल ने दिया न्याय का भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव भी मौजूद रहीं. भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों से लंबे समय तक चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

महिलाओं से मिले भूपेश बघेल

इस दौरान भूपेश बघेल घर के भीतर भी गए, जहां उन्होंने परिवार की महिलाओं से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली. नौगई हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-शराब में जहर मिलाकर मारने वाला साइको किलर गिरफ्तार, कुत्ते पर किया था ट्रायल, अंतिम संस्कार में होता था शामिल

शिक्षा मंत्री पर तंज कसा

वहीं शिक्षा मंत्री के बुलडोजर कार्यवाही वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, उनसे अभी शिक्षा विभाग तो सम्भल नही रहा.

ज़रूर पढ़ें